अंबेडकर नगर, मई 7 -- सैदापुर, संवाददाता। जिले में बीते दिनों अचानक बदले मौसम व बारिश ने ईंट भट्ठा संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। खुले आसमान तले धूप में सुखाने के लिए रखी गई कच्ची ईंटें तेज बारिश में गलकर नष्ट हो गईं, जिससे लाखों रुपए की क्षति हुई है। ईंट निर्माण की प्रक्रिया में कच्ची ईंटों को कई दिनों तक खुले मैदान में कतारबद्ध तरीके से सुखाया जाता है। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी अचानक हुई कि भट्ठा संचालकों को ईंटों को ढकने या सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का मौका ही नहीं मिला। इसके चलते बड़ी संख्या में सभी भट्ठों की कच्ची ईंट भीगकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। अचानक हुई बारिश के कारण न केवल कच्ची ईंटें खराब हुईं बल्कि निर्माण में प्रयुक्त मिट्टी भी अत्यधिक गीली होकर अनुपयोगी हो गई। भट्ठा मालिक म...