बारिश से लाखे में फिर जलजमाव, मुख्य सड़क पर घुटने तक पानी
हजारीबाग, मई 13 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। बारिश होते ही लाखे क्षेत्र में जलजमाव की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप ले चुकी है। मुख्य सड़क पर घुटने तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार वाहनों के गुजरने से सड़क पर भरे पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे राहगीरों और दुकानदारों की मुश्किलें और बढ़ गईं। यह भी पढ़ें- जलजमाव से लोग बेहाल बगडहरा के लोग परेशानस्थानीय समस्याएँ स्थानीय लोगों के अनुसार लाखे स्थित मजार और दुर्गा मंडप के सामने नाली जाम रहने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। बताया जाता है कि यहां से शिंघानी तक एक नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसका बहाव उलटी दिशा में कर दिया गया। इसके कारण कोर्रा क्षेत्र से आने वाला नाली का पानी यहां आकर रुकने लगा और जलनिकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई। लोगों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.