बारिश से राहत नहीं : 15 से 20 तक के लिए यलो-ओरेंज अलर्ट
पूर्णिया, मई 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे। सुबह बादल उमड़ते घुमड़ते रहे लेकिन इसके बाद तेज धूप निकली। दोपहर में कड़ी धूप के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत भी हुई। किसानों के लिए तपतपाती धूप मक्का सुखाने के लिए वरदान साबित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक प्री मानसूनी बारिश और तेज हवा से निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई, 17 मई, 18 मई एवं 19 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 मई एवं 20 मई को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 21 मई से मौसम साफ होने की संभावना बनी हुई है। ओरेंज अलर्ट एवं येलो अलर्ट में तेज हवा बहने, मेघा गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना बनी रहती है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान एवं अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.