मेरठ, मार्च 22 -- मेरठ सहित वेस्ट यूपी में शनिवार को बारिश से राहत मिल गई। शनिवार सुबह अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे के बीच दिन साफ रहा और धूप निकली। धूप से दिन के तापमान में 7.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया। शुक्रवार को मेरठ में दिन का तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे दर्ज हुआ था। पहाड़ों से चली हवाओं से रात के तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले 24-72 घंटे तक रात के तापमान में और गिरावट के आसार हैं। बर्फीली हवाओं का असर बढ़ने से रात और सुबह के वक्त सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं। हालांकि दिन के तापमान में अगले कुछ दिनों तक पांच से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। रात में तापमान सामान्य से नीचे पहुंचामौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन-रात का तापमान 26.1 एवं 13.6 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.