बारिश से राजस्थान बेहाल, बाजार-सड़कें पानी में डूबीं
जयपुर, अगस्त 8 -- राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार को तेज बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने आज राज्य के 30 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि सीकर और झुंझुनूं में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटे में जयपुर और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में करीब 3 इंच तक बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण कई शहरों और कस्बों में सड़कें जलमग्न हो गईं। भरतपुर में बारिश के चलते आज स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, सीकर और चूरू में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। धौलपुर के राजाखेड़ा में मूसलाधार बारिश के बाद कई कॉलोनियों की सड़कें पानी में डूब गईं। लगातार बारिश और नदी-डैम में पानी की आवक को देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है।कोटपूतली-बहरोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.