उन्नाव, मार्च 20 -- उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-23 श्याम प्रकाश श्रीवास्तव जनपदीय क्रिकेट में अंतिम लीग मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। जिसमें बेहतर औसत से इंटरनेशनल क्लब को फाइनल में प्रवेश दिया गया। प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला 23 मार्च को होगा। शुक्लागंज के रामकली मैदान में अंतिम लीग मैच में इंटरनेशनल क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आइडियल क्लब की टीम निर्धारित 40 ओवर के मैच में 32 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी और 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंटरनेशनल क्लब की टीम ने आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 45 रन बना लिए थे, तभी बारिश शुरू हो गई। पिच अधिक गीली हो जाने के कारण आगे मैच खेला नहीं जा सका और रद्द करना पड़ा। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। बेहतर औसत के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.