बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में 6 डिग्री की गिरावट
हल्द्वानी, जून 30 -- रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई हल्की से मध्यम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान में एक दिन के भीतर 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह घटकर 31 डिग्री सेल्सियस रह गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 70 मिमी वर्षा सितारगंज और 67 मिमी रुद्रपुर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा काशीपुर में 18.5 मिमी, बाजपुर में 12 मिमी, किच्छा में 11 मिमी, जसपुर में 9 मिमी, खटीमा में 7 मिमी तथा गदरपुर में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिला आपदा परिचालन केंद्र (डीईओसी) की सुबह 8:30 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले की सभी प्रमुख नदियां, मुख्य शारदा नहर और सभी जलाशयों का जलस्तर चेतावनी स्तर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.