विकासनगर, जून 30 -- पछुवादून में मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे से शुरु हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस मौसमी बदलाव ने बड़ी राहत दी है। बारिश के कारण तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है और आम जनजीवन में भी नई ताजगी लौट आई है। बारिश के बाद विकासनगर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले करीब एक माह से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे पछुवादून वासियों को मंगलवार दोपहर बाद बड़ी राहत मिली। यह भी पढ़ें- बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जल भराव ने बढ़ाई मुश्किलें करीब तीन बजे से शुरू हुई आधा घंटे की झमाझम बारिश ने न केवल तापमान को कम किया, बल्कि मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया। तेज बारिश का...