बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, तापमान में गिरावट दर्ज
फतेहपुर, जुलाई 1 -- फतेहपुर। दो दिन से मानसूनी बारिश होने से जहां मौसम खुशनुमा हो गया वहीं तापमान में करीब आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी सुबह आसमान में घने बादल छाए और शहर क्षेत्र में हल्की बारिश तो ग्रामीणांचलों के कई स्थानों में झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं किसान भी अपने खेती बारी के कामों में तेजी दिखाने लगे। बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने जिले में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीच-बीच में धूप निकलती रही, जबकि पूरे दिन आसमान बादलों से ढका रहा। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, गर्मी से मिली राहत पूर्वी दिशा से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.