कौशाम्बी, मई 31 -- दिन में चिलचिलाती धूप के बाद शुक्रवार शाम घने बादलों ने मौसम को सुहावना बना दिया। शाम के पांच बजे के लगभग हवा के साथ झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। लेकिन बारिश के बंद होते ही उमस ने हाल बेहाल कर दिया। पंखा और कूलर के सामने भी उमस से राहत नहीं मिल रही थी। नौतपा में झुलसा देने वाली गर्मी से जनमानस परेशान है। शुक्रवार की सुबह पूरेदिन धूप झुलसाती रही। शाम पांच बजे मौसम अचानक खुशनुमा हो गया। घने काले बादल ठंड हवाओं के साथ बरसने लगे। मुख्यालय मंझनपुर में बारिश शुरू होने और ठंड हवाओं के झकोरे आने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। लगभग दस मिनट तक हुई बारिश के बंद होने बाद गर्मी के साथ उमस ने भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। बारिश बाद उमस इतना बढ़ी कि लोगों का पंखों व कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही थी। यूं कहें कि शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.