बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मंगलवार को सुबह रूक-रूककर बारिश होती रही। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी में लोगों को राहत मिली। वहीं जलभराव और कीचड़ के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर के समय बादलों की आवाजाही शुरु हो गई। कभी धूप तो कभी छांव का मौसम बना रहा। शाम के समय फिर झमाझम बारिश से जलभराव हो गया। न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में सुबह-शाम मौसम सामान्य रहेगा। दोपहर के समय उमस परेशान कर सकती है। मौसम का मिजाज दो दिन से बदल रहा है। बारिश के साथ ही गर्मी में राहत मिल गई है। सोमवार दोपहर के समय शुरु हुआ सिलसिला मंगलवार दिनभर जारी रहा। रिमझिम बारिश के साथ मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश से मौसम सामान्य हो गया। जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिली, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.