मुजफ्फर नगर, जून 1 -- मुजफ्फरनगर पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण और चिलचिलाती गर्मी से बेहाल लोगों को शनिवार को हुई आंधी तूफान के बाद बारिश से रविवार को गर्मी से काफी राहत मिली। रविवार सुबह हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय आसमान में बादल छाए, लेकिन कुछ समय बाद धूप निकलने पर भी लोगों को ठंडी हवाओं के कारण उमस और तपिश से बड़ी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- मधुबन में आंधी के साथ 20 मिनट तक हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत मौसम का मिजाज रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा जमा रहा। सुबह के समय कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप भी खिली, लेकिन मौसम का मिजाज बदला हुआ ही नजर आया। दिनभर चली ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से सूर्यदेव के तीखे तेवरों और आसमान से बरसती आग के कारण लोग ...