बारिश से मेहरगांव और बैरगांव में मलबे का कहर, तीन लोगों के दबने की सूचना
देहरादून, अगस्त 18 -- सतपुली। क्षेत्र में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुमखाल के निकट मेहरगांव में मलबे में तीन लोगों के दबने की सूचना मिली है। वहीं सतपुली के समीप बैरगांव में एक महिला का मकान मलबे की चपेट में आने की सूचना है। लगातार बारिश के चलते नगर पंचायत सतपुली क्षेत्र में भी कई स्थानों पर मलबा जमा हो गया है। राजकीय इंटर कॉलेज बंघाट जाने वाली सड़क मलबे से अटी पड़ी है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। घटनाओं की सूचना के बाद प्रशासन और राहत-बचाव टीमों द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जोरदार बारिश से नदी-नाले उफान पर, अमला टोला में मिट्टी का मकान ढहा लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में भूस्खलन और मलबा आने का खतरा बना हुआ है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.