मुंगेर, जून 10 -- असरगंज, निज संवाददाता। कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण अब मूंग की खेती पर असर पड़ने लगा है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। असरगंज प्रखंड में बड़े पैमाने पर की गई मूंग की खेती प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि, बारिश के कारण फसल की गुणवत्ता पर असर पड़ा है तथा उत्पादन में कमी आने की आशंका है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण खेतों में अत्यधिक नमी बनी हुई है। इससे मूंग की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। कई स्थानों पर फसल के सड़ने की भी संभावना जतायी जा रही है। प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी किसान रामदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि, उन्होंने इस वर्ष दो एकड़ में मूंग की खेती की थी। फसल की स्थिति अच्छी थी। लेकिन बारिश के कारण फसल प्रभावित हो गई। उन्होंने बताया कि, यदि मौसम जल्द सामान्य नह...