कोडरमा, अप्रैल 30 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा में लगातार पड़ रहे भीषण गर्मी से गुरुवार को अचानक हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। कई जगह जलजमाव से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। रांची-पटना मुख्य सड़क पर कई जगह जलजमाव से वाहन चालकों व राहगीरों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोडरमा बाजार के समीप लखीबागी और झुमरी तिलैया के बाईपास के समीप मुख्य सड़क में जलजमाव से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सड़क से गुजरने वाले दो पहिया वाहन और पैदल चलने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। मुख्य सड़क पर जलजमाव होना बड़ी समस्या बनती जा रही है। यह भी पढ़ें- मौसम के तीन रंग: सुबह शोले, दोपहर में पानी और शाम सुहानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.