बारिश से मिली राहत
दुमका, जून 13 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में समय 1 बजे से मध्यम दर्जे में आंधी तूफान व बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत। बताते चले कि रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के इलाकों में आज शनिवार को 1:00 से मध्यम दर्जे में मेघ गर्जन आंधी तूफान बारिश से कुछ दिन भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गए थे । बारिश होने से लोगों को मिली राहत। गर्मी इतनी भीषण थी कि लोग 11:00 बजते ही लोग अपने घरों में सीमट कर रह जाते थे तथा शाम 4:00 बजे के पश्चात ही बाहर निकलते थे। लेकिन बारिश के कारण मौसम हुआ सुहाना लोगों को मिली राहत। हालांकि इस बारिश आंधी तूफान के कारण कहीं कुछ क्षति होने की सूचना अभी तक नहीं है तथा बारिश से किसान उत्साहित दिखे क्योंकि अब बीज बोने का समय आ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.