औरैया, अप्रैल 30 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से गुरुवार को आखिरकार लोगों को बड़ी राहत मिल गई। रात में हुई हल्की बारिश और सुबह छाए काले बादलों के साथ चली तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकली, लेकिन उमस और तपिश में पहले के मुकाबले काफी कमी रही। अधिकतम तापमान 44 डिग्री से गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। औरैया शहर व अछल्दा, दिबियापुर, सहार क्षेत्र में सुबह के समय ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से लोगों ने राहत महसूस की। कई दिनों से लू और तेज धूप के कारण घरों में कैद रहने को मजबूर लोग सुबह-सुबह बाहर निकले और मौसम का आनंद लिया। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद वातावरण में ठंडक बनी रही。 यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में अगले तीन घंटे भारी, यहां बारिश-वज्रप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.