बारिश से मिली राहत, लेकिन सड़कों पर जलभराव
औरैया, जून 2 -- औरैया, संवाददाता। मंगलवार शाम मौसम में अचानक बदलाव के बाद हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दिनभर उमस और तपिश से परेशान लोगों ने मौसम सुहावना होने पर राहत महसूस की। हालांकि बारिश के बाद दिबियापुर में द्विवेदी गेस्ट हाउस के पास सड़क पर जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन और गड्ढों के कारण खतरा बना रहा। कई जगह कीचड़ फैल जाने से लोगों को निकलने में परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव हो जाना निकासी व्यवस्था की पोल खोल रहा है। लोगों ने नगर पंचायत से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.