बारिश से मकान ध्वस्त, लक्ष्मी सुरेन ने पीड़ित परिवार को दिलाई राहत
चाईबासा, अगस्त 20 -- जगन्नाथपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण जेटेया पंचायत के नया गांव में यस्तु महतो का मिट्टी का मकान ढह गया। मकान ध्वस्त होने से परिवार के सामने रहने और भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेंन गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नोवामुंडी बीडीओ को मामले से अवगत कराते हुए तत्काल राहत उपलब्ध कराने की पहल की। इसके बाद परिवार को 30 किलो चावल की सहायता दी गई। लक्ष्मी सुरेंन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए सरकारी स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: मुखिया ने बारिश से प्रभावित परिवारों की स्थिति का लिया जायजा उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.