देहरादून, मई 29 -- देहरादून। बारिश के बावजूद प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से खराब श्रेणी में माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार हल्की बारिश से धूल और प्रदूषक कण पूरी तरह नहीं बैठ पाए, जबकि वाहनों का धुआं, निर्माण कार्य और जंगलों की आग से उठने वाला धुआं भी हवा की गुणवत्ता पर असर डाल रहा है। सुबह और शाम के समय कई इलाकों में हवा में धुंध जैसी स्थिति बनी रही। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- बारिश से भी कम नहीं हुआ दून का प्रदूषण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...