मिर्जापुर, मई 29 -- मिर्जापुर। आंधी और बारिश से विंध्याचल स्थित एफसीआई गोदाम के सामने गेहूं लदे ट्रकों में पानी भर जाने से सरकारी क्रय केंद्रों का हजारों कुंतल गेहूं भींग गया, जिससे खाद्य विभाग को भारी क्षति हो सकती है। ट्रक चालकों का कहना है कि यदि ट्रकों पर से तत्काल गेहूं की बोरी उतरवाकर सूखाया न गया तो गेहूं काले पड़ जाएंगे। जिले के विभिन्न क्रय केंद्रों से हजारों कुंतल गेहूं लेकर दो दर्जन से अधिक ट्रक चालक गुरुवार को विंध्याचल स्थित एफसीआई गोदाम पर उतारने के लिए पहुंचे थे। एफसीआई को गोदाम इंचार्ज प्रवीण मिश्रा गोदाम में जगह खाली न होने का बहाना बनाकर ट्रकों पर से गेहूं नहीं उतरवाया। ट्रकों पर लदे गेहूं की बोरियों को तिरपाल से भी नहीं ढका गया था। शुक्रवार भोर में आंधी और पानी से ट्रकों पर लदा गेहूं भींग गया। साथ ही ट्रकों के डाले में ...