आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बुधवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे गेहूं की फसल भीग गई। जिससे कटाई और मड़ाई का काम रुक गया। किसान दिनभर फसलों को बचाने का प्रयास करते रहे। कुछ जगहों पर तेज हवा से फसल खेत में गिरने की सूचना है। मौसम का मिजाज मंगलवार देर रात से बदल गया था। सुबह लोगों की नींद खुली तो आसमान में बादल छाए हुए थे। तेज हवा चल रही थी। सुबह आठ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक कहीं तेज कहीं रिमझिम बारिश हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली। फिर आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।सगड़ी संवाददाता के अनुसार, तहसील क्षेत्र में बुधवार सुबह से हो रही बूंदाबादी के साथ कहीं तेज कहीं हल्क हल्की बाारिश की वजह से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.