संभल, अप्रैल 4 -- जनपद में शनिवार की भोर में हुई बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दीं। बारिश के कारण खेतों और खलिहानों में रखी गेहूं की फसल भीग गई, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई जगहों पर कटाई के बाद खेतों और घरों के बाहर लगाए गए गेहूं के ढेर भी पानी में भीग गए, जिससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। बारिश की वजह से ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। पानी भरने से सड़कों और गलियों में गंदगी फैल गई, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं शुक्रवार की शाम से मौसम खराब रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। कई गांवों में शनिवार सुबह तक बिजली नहीं पहुंची, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। किसानों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह खराब रहा तो उनकी मेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.