कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- गुरौली, हिन्दुस्तान संवाद कौशाम्बी ब्लॉक के आधा दर्जन गांव के किसान बारिश की वजह से परेशान हो गए हैं। अब किसानों को उपज सुरक्षित करने की चिंता सवार हो गई है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे गेहूं की उपज खतरे में पड़ गई है।ग्राम पंचायत बेरौचा, गुरौली, महिला सहित आसपास के क्षेत्रों में गेहूं, चना, इस समय कटाई के लिए तैयार थीं, लेकिन अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी भर जाने से खड़ी फसलें गिरने लगी हैं, जबकि कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल भी भीगकर खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम की मार ने उन्हें दोहरी चोट दी है। एक तरफ लागत बढ़ी, तो दूसरी ओर अब उत्पादन घटने का खतरा मंडरा रहा है। कई किसानों ने बताया कि अगर बारिश जल्द नहीं रुकी, तो उनकी पूरी फसल बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.