बारिश से बुझी चिता, अगले दिन फिर अंतिम संस्कार, श्मशान घाट की अव्यवस्था से बढ़ा परिवार का दुख
हिन्दुस्तान संवाद, जुलाई 10 -- आगरा के शमसाबाद ब्लॉक की धिमिश्री ग्राम पंचायत में श्मशान घाट पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। लगातार हो रही बारिश के कारण एक महिला का अंतिम संस्कार अधूरा रह गया, जिसके चलते परिजनों को अगले दिन दोबारा चिता जलाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्र के श्मशान घाटों की बदहाल व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।बारिश में बुझी चिता, दूसरे दिन फिर अंतिम संस्कार जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मनोज मुखिया चक की पत्नी वीनू का 8 जुलाई को निधन हो गया था। परिजन अंतिम संस्कार के लिए गांव के श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन वहां न तो टिनशेड था और न ही बारिश से बचाव की कोई व्यवस्था। तेज बारिश के बीच परिजनों ने किसी तरह चिता को अग्नि दी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.