बलरामपुर, मई 2 -- उतरौला, बलरामपुर। बीते गुरुवार रात को हुई झमाझम बारिश ने नगर में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। जल निकासी की व्यवस्था न होने से शहर के प्रमुख श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे के पास स्थित बीज गोदाम परिसर घुटनों तक पानी में डूब गया, जिससे किसानों व कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार रात हुई बारिश के बाद गोदाम के चारों ओर जलभराव होने से आवागमन लगभग ठप हो गया है। प्लेटफॉर्म, भवन और प्रवेश मार्ग पर जमा पानी में कचरे तैरते दिख रहे हैं। बीज लेने पहुंचे किसानों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही हाल होता है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने, परिसर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.