बुलंदशहर, मार्च 20 -- बुधवार देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने पावर कॉरपोरेशन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के चलते जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। अनूपशहर अड्डा, शिकारपुर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, डिबाई, अहमदगढ़ और खुर्जा आदि क्षेत्रों में करीब 12 से 16 घंटे तक बिजली ठप रही। लंबी बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को भारी किल्लत का सामना करना पड़ा और जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया। गुरुवार रात बारिश शुरु होते ही करीब 10 बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई। रातभर बिजली संकट बना रहा। हालांकि शहर के कुछ क्षेत्रों में दो से तीन घंटे में ही बिजली सप्लाई सुचारु हो गई, लेकिन देहात क्षेत्रों शुक्रवार सुबह तक बिजली गायब थी। घंटों बिजली न आने के कारण ओवरहेड टैंक खाली हो गए, जिससे पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया। सबसे ज्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.