बारिश से बाढ़ के हालात, नाराज हाईकोर्ट ने पूछा- जलभराव रोकने को अग्रिम इंतजाम क्यों नहीं
विधि संवाददाता, अगस्त 19 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रयागराज शहर में उत्पन्न जलभराव की भीषण समस्या को गंभीरता से लिया है। शहर में जलभराव के कारण जजों को न्यायालय पहुंचने में हुई परेशानी और न्यायिक कार्यवाही में हुए विलंब को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। न्यायमूर्ति अजीत कुमार एवं न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए प्रयागराज के जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को तलब किया है। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि शहर के निचले इलाकों सहित अन्य हिस्सों में जलभराव रोकने के लिए समय रहते अग्रिम इंतजाम क्यों नहीं किए गए। कोर्ट ने नगर विकास सचिव से भी शुक्रवार तक व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। सचिव को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.