किशनगंज, अप्रैल 9 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित फुलबरिया बाजार की मुख्य सड़क एवं सहायक सड़कों पर जल जमाव के कारण कीचड़मय होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे हुई हल्की-फुल्की बारिश से बाजार आने-जाने वाले राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की सड़क में जगह-जगह गड्ढे, व कीचड़ हो गया है। गड्ढों में भरे पानी भरे होने से छोटी घटनाएं हो रही है। लोगों का आरोप है कि जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासन की अनदेखी के कारण प्रखंड का सबसे प्रमुख बाजार विकास के रास्ते में पिछड़ता जा रहा है। बाजार में लाखों की लागत से दो- दो नालों का निर्माण हुआ है लेकिन जल जमाव की समस्या जस की तस बनी हुई है। फुटकर विक्रेता कीचड़ भरी सड़कों पर ही सामान बेचने को मजबूर हैं। बाजार की सहायक सड़कों पर हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.