बोकारो, मार्च 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार क्षेत्र में सोमवार को हुई मूसलाधार बेमौसम बारिश ने निर्माणाधीन सिक्सलेन सड़क निर्माण की सूरते हाल बिगाड़ दिया। जिस कारण सड़क पर डाले गए मिट्टी कई स्थानों पर बह गया और आरारी गांव के लोगों के लिए आवागमन प्रभावित हो गया। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण निर्माणाधीन सिक्सलेन सड़क में डाली गई मिट्टी आरारी से लेकर रुकाम तक बह गई। आरारी के लोगों के लिए बनाई गई बाय पास रोड़ कीचड़मय हो गया, जिसके कारण आरारी गांव के लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कीचड़ मय सड़क से होकर गुजरने के कारण कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.