महाराजगंज, नवम्बर 21 -- महराजगंज, निज संवाददाता। अक्तूबर महीने में कई दिनों की बेमौसम बारिश से जिले भर में धान की फसल बर्बाद हो गई थी। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराने का निर्देश दिया था। प्रशासन की तरफ किसानों की फसलों का सर्वे कराया गया। इसमें 4215 किसानों के 437 हेक्टेयर फसल की क्षति हुई है। सर्वे में किसानों की क्षति 33 प्रतिशत से कम मिली है। जिले में लगातार पांच दिनों की बेमौसम बारिश से किसानों को जोर का झटका लगा था। खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो गई थी। लेकिन मुख्य मौके पर बेमौसम बारिश से तमाम किसानों की धान की फसल गिरकर नष्ट हो गई। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने आपदा राहत प्रक्रिया शुरू किया था। जिला प्रशासन द्वारा जो क्षतिग्रस्त फसलों का जो आंकलन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.