फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- कायमगंज। भारतीय किसान यूनियन ने असमय बारिश से फसलों और मकानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है। शुक्रवार को संगठन के जिलाध्यक्ष राममोहन दीक्षित, जिला महासचिव संजय गंगवार के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां किसान नेताओं किसानों को मुआवजा दिलाने के साथ ही आगामी आलू की फसल के लिए खाद और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की गई। किसान नेताओं ने कहा कि जिले में अत्यधिक बारिश से धान, मक्का, गन्ना समेत खरीफ की अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। यह भी पढ़ें- Bareily News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने एसडीएम को दिया ज्ञापन इसमें इस दौरान जिला प्रवक्ता हुकुम सिं...