बरेली, सितम्बर 28 -- बरेली। भीषण बारिश के चलते किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुआवजा देने को जिला प्रशासन और कृषि विभाग की टीमों ने गांव-गांव दौड़ शुरू कर दी है। खेतों में बर्वाद फसलों का सर्वे किया जाने लगा है। बारिश से सबसे अधिक धान की फसल प्रभावित हुई। पका खड़ा धान खेतों में बारिश और हवा के चलते गिर गया। जिससे उपज में कमी आएगी। वहीं धान का दाना काला पड़ने का डर है। सर्वे टीमें वीडियो और फोटो भी खेतों का बनवाकर डेटा के साथ अपलोड करेंगी। उप कृषि निदेशक ओपी मिश्र का कहना है, सोमवार से कृषि विभाग की टीमों ने बर्वाद फसलों का सर्वे शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- टोल फ्री नंबर पर दर्ज करायें फसल क्षति की शिकायत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर खेती का डेटा अपलोड किया जाएगा। किसानों से अपील की गई है, यदि उनको फसल नुकसान संबंधी कोई सूचना द...