एटा, अप्रैल 9 -- जिले में बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों का काफी नुकसान किया है। इसका सटीक आकलन करने के लिए जिले की 80 ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर क्रॉप कटिंग के आधार पर नुकसान का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सर्वे कार्य को पारदर्शिता और तेजी से पूरा करने के लिए कुल 80 टीमों का गठन किया है। इन टीमों में राजस्व विभाग से लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारी और संबंधित ग्राम प्रधानों को शामिल किया गया है। प्रथम चरण का रोस्टर जारी करते हुए तहसीलों में काम बांट दिया गया है। तहसील सदर में फसल अधिक प्रभावित होने के कारण यहां की 40 ग्राम पंचायतों में सर्वे शुरू किया गया है। तहसील अलीगंज में 20 ग्राम पंचायतों में क्रॉप कटिंग प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं तहसील जलेसर में भी 20 ग्राम पंचायतों को प्रथम चरण में शामिल ...