बुलंदशहर, जनवरी 23 -- क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की सुबह से तेज हवा के साथ हो रही बारिश के कारण मौसम में अचानक ठिठुरन बढ़ गई है। ठंडी हवाओं और बादलों की वजह से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। बेमौसम बारिश से किसानों राजेश, हरकेश, डिप्टी, कालू की चिंता बढ़ गई है। खासकर आलू और सरसों की फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। खेतों में खड़ी सरसों की फसल पर बारिश और हवा का सीधा असर पड़ रहा है, वहीं आलू की खुदाई कर चुके किसानों को भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि, गेहूं की फसल के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय हुई बारिश से गेहूं की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन में सुधार की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले कुछ समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.