सीतापुर, जनवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंडक और गलन से लोगों को राहत मिल गई थी, लेकिन मंगलवार की देर रात से शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। बुधवार सुबह दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं, बर्फीली हवाएं चलने से एक बार फिर से गलन बढ़ गई। जिसने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। घर से बाहर निकलने पर लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि पिछले हफ्तेभर से धूप निकलने और मौसम सामान्य होने से लोगों ने गर्म कपड़े पहनने में कोताही करनी शुरू कर दी थी, लेकिन देर रात और सुबह हुई बारिश ने मौसम को बफीर्ला बना दिया। साथ ही बारिश से जगह-जगह जलभराव और कीचड़ का भी लोगों को सामना करना पड़ा। गेहूं व गन्ने की फसल फायदा, आलू, सरसों और हरी सब्जियों को भारी नुकसान : हालिया बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.