बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, कई गांवों का संपर्क टूटा
सहारनपुर, जुलाई 10 -- जिले सहित शिवालिक की पहाड़ियों में तेज वर्षा के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से यमुना के किनारे बसे सोंधेबांस, ग्याजुद्दीनपुर, भूड़ सहित कई गांवों का अन्य क्षेत्रों से कट गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जनसंपर्क बहाल करने के लिए ग्रामीणों ने आल्हणपुर-सोंधेबांस घाट पर निर्माणाधीन यमुना पुल की दोनों ओर की अप्रोच पर मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता तैयार किया। इसके बाद पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन किसी तरह सुचारु हो सका। गौरतलब है कि करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा आल्हणपुर-सोंधेबांस यमुना पुल लगभग तैयार हो चुका है, लेकिन दोनों ओर की अप्रोच का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Amroha News: बारिश से उफनाई तिगरी गंगा, खादर क्षेत्र में दुश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.