सरगुजा, जून 30 -- उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी मॉनसून का इंतजार हो रहा है। लोग भीषण गर्मी का कहर झेलने को मजबूर हैं। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के साथ जल्द राहत मिलने की संभावना है। उधर, कई राज्यों में भारी बारिश तबाही मचा रही है। झारखंड और छत्तीसगढ़ में मॉनसून बारिश, आंधी और वज्रपात के साथ कहर बरपा रहा है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक बच्ची घायल हुई है। बताया गया है कि तीनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे और वहीं वज्रपात हो गया। अधिकारियों के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सागर (पांच), रानी (नौ) और रामसाय (36) की मौत हो गई जबकि इस घटना में सागर की बड़ी बहन श्रद्धा (12) घायल...