बारिश से फुटपाथ दुकानदारों की बढ़ीं मुश्किलें
जामताड़ा, मई 29 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिले में शनिवार पूर्वाह्न अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह 10 बजकर 57 मिनट से शुरू हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। वहीं आम जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज गर्जना और बिजली कड़कने के साथ शुरू हुई बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं बारिश से शहर की नालियां उफान पर आ गईं और कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। इसका सबसे अधिक असर फुटपाथ दुकानदारों पर देखने को मिला। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले कई दुकानदार बारिश शुरू होते ही अपना सामान बचाने में जुट गए। यह भी पढ़ें- नौतपा में बरसी राहत: अयोध्या में बारिश से मौसम सुहाना, किसानों के चेहरे खिले जबकि कई की बिक्री पूरी तरह ठप हो गई। बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.