बरेली, मार्च 24 -- मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के साथ ही दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के बाद मौसम ने फिर करवट ली और उसके बाद तेज धूप के साथ ही आसमान साफ हो गया। हालांकि शाम को एक बार फिर हल्के बादल छाने लगे। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई, जो करीब 11:30 बजे तक जारी रही। बारिश के साथ ही 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली, जिससे गर्मी का असर गायब हो गया। हल्की ठंड का भी एहसास रहा। दोपहर तक जहां आसमान बादलों से घिरा रहा। बाद में बादल छंट गए और तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.