बारिश से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना, किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर करें शिकायत
गोंडा, मार्च 21 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में बेमौसम बारिश और तेज आंधी-तूफान से किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान होने की आशंका है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जिले के कई इलाकों में खड़ी फसलों को प्रभावित किया है, जिससे किसान चिंतित हैं। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी फसल के नुकसान की सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके। 72 घंटे में दर्ज कराएं शिकायतजिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गेहूं, मसूर व सरसों की फसल का बीमा कराया है, वे नुकसान होने की स्थिति में 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि समय सीमा के भीतर शिकायत न करने पर मुआवजे का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.