इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- इटावा। बारिश और ओले से फसलों में हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए कांग्रेस ने किसानों को मुआवजा देने की मांग की। इसको लेकर डीएम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने बताया कि जिले में मूसलाधार बारिश से गेहूं, चना, सरसों, सब्जी को बहुत नुकसान हुआ है। इससे किसान हताशा और निराशा हैं। ज्ञापन देने वालों में पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, करण सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर पल्लव दुबे, विष्णु कांत मिश्रा, मोहित प्रताप,दीक्षा शुक्ला, आसिफ जादरान,सतीश नागर, प्रदीप दुबे, वाचस्पति द्विवेदी, अमन तिवारी, रणवीर यादव, धर्मेंद्र पूनिया, कुसुमलता उपाध्याय, रोहित चौहान विश्वनाथ प्रताप सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...