मधेपुरा, मार्च 13 -- धेपुरा, नगर संवाददाता। मौसम के अचानक करवट लेने के बाद बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। बताया जा रहा है कि गुरूवार की अहले सुबह बाारिश होने के बाद मक्का, गेहूं, दलहन, तेलहन, आम व लीची के फसलों को काफी फायदा हुआ है। हल्की बारिश के साथ गुरूवार को पूरे दिन मौसम खुशनुमा बना रहा। पूरे दिन सूर्य का दर्शन आमलोगों को नहीं हो पाया। गर्मी के बजाय पूरे दिन मौसम खुशनुमा रहने से लोगों के चेहरे पर खुशी छायी रही। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि बारिश से मक्का, गेहूं, जूट, सूर्यमुखी, आम, लीची आदि फसलों को फायदा होगा। वहीं हवा रहने के कारण बारिश होने से गेहूं पफसल के गिरने के कारण नुकसान होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में किसानों को गेहूं फसल की चिंता सताने लगी है। किसानों की माने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.