बाराबंकी, मार्च 22 -- बाराबंकी। जिले में बीते दो दिनों के दौरान औसतन 27.67 मिमी बारिश दर्ज होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। फतेहपुर तहसील में सर्वाधिक 39 मिमी वर्षा हुई, जबकि नवाबगंज व हैदरगढ़ में 30-30 मिमी बारिश दर्ज की गई। असमय हुई इस बारिश से खेतों में खड़ी और कटी पड़ी सरसों तथा खुदे पड़े आलू की फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जिससे किसान परेशान हैं। जिले में बीते दो दिनों में हुई असमय बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राहत व आपदा विभाग के अनुसार जिले में औसतन 27.67 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 39 मिमी बारिश फतेहपुर तहसील में हुई, जबकि नवाबगंज और हैदरगढ़ तहसील में 30-30 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सिरौलीगौसपुर में 27 मिमी तथा रामसनेहीघाट और रामनगर तहसील में 20-20 मिमी बारिश दर्ज हुई है।इस बारिश के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.