एटा, अप्रैल 8 -- जिले में रबी सीजन की फसलों पर कुदरत की मार भारी पड़ी है। बीते चार दिनों से लगातार हुई बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इस आपदा के बाद अब शासन के निर्देश पर बीमा कंपनी यूनीवर्सल शम्पो, राजस्व विभाग और कृषि विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। जिले में इस बार कुल एक लाख 22 हजार 500 हेक्टेयर जमीन पर रबी फसलों की बुवाई की गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं और सरसों जैसी मुख्य फसलों को सर्वाधिक क्षति पहुंचने की आशंका है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में कुल 39 हजार 225 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया हुआ है। असमें से फसल खराब होने की बात करते हुए अब तक कुल 638 बीमित किसानों ने व्यक्तिगत रूप से बीमा कंपनी को नुकसान की सूचना दी है। इन सूचनाओं के आधार पर बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.