गंगापार, अप्रैल 3 -- शुक्रवार को तेज हवा के साथ अचानक शुरू हुई बारिश से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के चलते किसान सकते में हैं और उनकी नींद उड़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर तेज हुआ तो कटी हुई गेंहू फसल एवं गेंहू की खड़ी फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। विकास खंड क्षेत्र के अनेक किसानों ने बताया कि वर्तमान में हो रही बारिश से सभी फसल को नुकसान हो रहा है। जहां कटी हुई फसल की मड़ाई बाधित होगी वहीं खड़ी फसल के दाने काले होंगे और भूसा भी खराब होगा। किसानों ने आशंका जताई कि यदि बारिश तेज तो गेहूं, अरहर, चना, अलसी प्रभावित हो सकती है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.