चम्पावत, मई 3 -- जगदीश, लोहाघाट। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को हुई तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने फसलों और भवनों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग उठाई है। गुमदेश क्षेत्र में शनिवार और रविवार को तेज आंधी के साथ ओले गिरे, जिससे साग-सब्जी और फलों की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। स्थानीय काश्तकार मदन कलौनी, युगल किशोर धौनी, नाथ राम, दीवान सिंह सहित अन्य ने बताया कि साग-भाजी की खेती को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर सब्जियों की पूरी फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- चम्पावत जिले में बीते चार दिनों से मौसम दिखा रहा रौद्र रूप बाराकोट ब्लाक के बिसराड़ी गांव में अंधड़-तूफान से सोनू नाथ पुत्र देव नाथ और ग...