लखनऊ, अप्रैल 12 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान उपेक्षा का शिकार है। असमय बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से प्रदेश भर में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई जिलों में गेहूं की फसल चौपट हो गई। पूरब से पश्चिम तक किसानों की गेहूं, सरसों और अन्य फसलें खराब हो गईं, लेकिन सरकार ने अभी तक किसानों को कोई मुआवजा और मदद नहीं दी।अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि मैनपुरी, कन्नौज, बाराबंकी, सीतापुर, हाथरस, अयोध्या, मेरठ, पीलीभीत, मथुरा, हरदोई, सोनभद्र, श्रावस्ती समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में किसानों का गेहूं भीग गया। फसल गिर कर बर्बाद हो गई। मंत्री और अफसर ने थोथी घोषणाएं और हवाई सर्वेक्षण कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। सरकारी मदद के नाम पर अभी तक किसानों के हाथ कुछ नहीं आया। फसलें खराब ह...