सीतामढ़ी, मार्च 22 -- शिवहर। जिले में लगातार दूसरे दिन शनिवार को मौसम खराब रहने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। शुक्रवार की शाम से जो बारिश का सिलसिला शुरू हुआ व लगातार दूसरे दिन शनिवार को दिनभर जारी रहा। दुसरे दिन सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दिनभर कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश हुई। बारिश से विभिन्न फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक दलहन एवं तिलहन फसलों को नुकसान हुआ है। पैक कर तैयार सरसों, तोड़ी,राई एवं मसूर की फसलों के भींग जाने से काफी क्षति हुई है। वही तेज हवा एवं बारिश के कारण आम एवं लीची का मंजर भी झड़ गया है। साथ ही तेज हवा एवं बारिश के कारण गेहूं एवं मक्का की फसलों के गिर जाने से उपज में काफी कमी आने की संभावना है। बारिश के कारण विभिन्न रबी फसलों के कटनी एवं कटनी एवं दौनी भी प्रभ...