बारिश से प्रयागराज का हाल बेहाल, पॉश कालोनियों के घरों में घुसा पानी, NDRF भी लगी
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- प्रयागराज में लगातार दो दिन हुई बारिश ने हाल बेहाल कर दिया है। शहर में आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। नगर निगम और सफाई एजेंसियों की इस बारिश में क्या तैयारी की थी, इसकी कलई तो खुल ही गई, सड़कों पर जगह-जगह जलभराव के कारण राहगीरों का गुजरना भी दूभर हो गया। कई पॉश इलाकों में तो सीवर के पानी के बैकफ्लो के कारण घरों में पानी घुस गया है। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ भी लगानी पड़ी। बारिश के दौरान तेज हवा के कारण सरस्वती घाट के एक गुंबद पर सीमेंट की छतरी ही उड़ गई। शहर में जगह-जगह जलभराव के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पुराने शहर की जलभराव की स्थिति पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर तंज कसा है। मंगलवार को 12वीं तक के स्कूल भी बंद रहे। रविवार रात के बाद सोमवार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.